एशियाई खेल: फुटबॉल में चीन ने भारत को 5-1 से हराया
19-Sep-2023 09:11 PM 5763
हांगझोऊ 19 सितंबर (संवाददाता) एशियाई खेल 2022 में फुटबॉल के ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को भारत ने मेज़बान चीन के हाथो से 5-1 से हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। गाओ तियानयी ने 17वें मिनट में चीन के लिए गोल किया जबकि राहुल केपी ने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में भारत के लिए गोल की बराबरी की। दूसरे हाफ में चीन ने 51वें मिनट में दाई वेइजुन के जरिए अपनी बढ़त हासिल की। इसके बाद कियांगलोंग ताओ (72', 75') ने गोल किए और हाओ फैंग (92') ने अंतिम मिनटों में टीम के लिए पांचवां गोल किया। पहले गेम में इस बड़ी हार के चलते भारतीय फुटबॉल टीम को अगले राउंड में जगह बनाने के लिए अगले दो मैचों में बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^