एशियाई खेलों के लिये भारतीय फुटबॉल टीम को मिली मंजूरी
26-Jul-2023 09:47 PM 5585
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (संवाददाता) केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने ‘नियमों में ढील देते हुए’ भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम को चीन के हांग्झोउ में 23 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में भेजने का निर्णय लिया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को ट्वीट किया, “ भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिये अच्छी खबर! हमारी पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिये तैयार हैं। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने उन दोनों टीमों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिये नियमों में ढील देने का निर्णय लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^