एशियाई शूटिंग महासंघ ने चैंपियनशिप 2024 की तिथियों की घोषणा की
26-Jul-2022 09:14 PM 3867
हॉली (कुवैत), 26 जुलाई (AGENCY) एशियाई निशानेबाजी परिसंघ (एएससी) की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक कोटा स्थानों के साथ एएससी चैंपियनशिप 2024 के लिए मेजबान संघों की घोषणा की। एशियाई राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी 11-24 फरवरी तक इंडोनेशिया निशानेबाजी संघ करेगा, जहां पेरिस ओलंपिक के लिए 16 एशियाई महाद्वीपीय कोटा स्थान दांव पर होंगे। दूसरी ओर, कुवैत निशानेबाजी महासंघ 12 से 23 जनवरी तक एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करेगा जहां पेरिस 2024 के लिए आठ महाद्वीपीय कोटा स्थान हथियाने के लिए होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^