एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराकर चीन फाइनल में
19-Nov-2024 06:47 PM 4726
राजगीर, 19 नवंबर (संवाददाता) एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गये सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां बिहार के राजगीर में खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच चीन ने पहला गोल पहले क्वार्टर के दसवें मिनट में देंग किउचैंन ने करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भी चीन ने अपना दबदबा कायम रखते हुए एक के बाद एक दो गोल किए और मलेशिया पर 3-0 की बड़ी बढ़त बना ली। दूसरा गोल चीन की फैन युंक्सिया ने 17वें मिनट में किया जबकि 23वें मिनट में तन जिनजहांग ने तीसरा गोल किया। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया की खैरुन्निसा ने मलेशिया की ओर से पहला गोल करके इस बढ़त को कम किया। हालांकि, इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और चीन ने यह मुकाबना एक के मुकाबले तीन गोल से जीत लिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। इससे पूर्व पांचवें और छठे स्थान के लिए आज कोरिया और थाईलैंड के बीच खेले गये मैच में कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से हराकर पांचवें स्थान पर जगह बनायी। जबकि थाईलैंड टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^