एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का निधन
26-Nov-2024 12:19 PM 6577
नयी दिल्ली 26 नवंबर (संवाददाता) विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह हाल ही में अमेरिका में इलाज के बाद भारत लौटे थे। सोमवार देर रात मुंबई में उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मुंबई के रुइया हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शाम चार बजे हिंदू वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^