सर्दी से पहले गर्मी का अहसास
04-Oct-2021 11:41 AM 6604
बिलासपुर। सर्दी से पहले गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। उमस व बेचैनी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के शुरूआत के साथ तीसरे दिन भी बिलासपुर जिला सबसे गर्म रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सोमवार की सुबह से सूर्य का तेवर तेज नजर आ रहा है। सूर्य की तपिश तेज होने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड रहा है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। अनुमान के मुताबिक आज भी तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना कम है। एक व दो अक्टूबर को जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं तीन अक्टूबर को यह बढकर 34.8 पर पहुंच गया। रात में भी पारा 25 डिग्री के आसपास है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बिहार के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मध्य बिहार में स्थित निम्न दाब का केंद्र से अंदरुनी उड़ीसा तक द्रोणीका स्थित है। प्रदेश में आज भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु तापमान का ट्रेंड की ओर बना रहेगा। पेंड्रारोड में भी पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सर्दी से पहले मौसम में परिवर्तन होने से ग्रामीण अचंल में भी इसका असर दिखने लगा है। warm..///..feeling-warm-before-winter-321325
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^