महिला आरक्षक के किचन में लगी आग
08-Nov-2021 01:07 PM 8411
बिलासपुर। पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्वाटर में महिला आरक्षक के किचन में रविवार की देर शाम धमाके के साथ आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास मौजूद पुलिस परिवार के सदस्यों ने दमकल को सूचना दी। दमकल और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग से राशन और किचन के सामान जल गए हैं। कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक इफरानी को पुलिस लाइन में मकान मिला हुआ है। यहां वे परिवार के साथ रहती हैं। रविवार की शाम वे ड्यूटी पर थीं। इस दौरान उनका 10 साल का बेटा घर में था। आरक्षक का बेटा कुछ देर के लिए छत पर गया था। इसी बीच उनके किचन से धमाके की आवाज आई। इसके बाद किचन से धुंआ निकलने लगा। मकान से धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान पता चला कि आरक्षक इफरानी के किचन में आग लगी है। इसकी सूचना आनन-फानन में दमकल को दी गई। वहीं, लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच आग से किचन में रखे राशन और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि फ्रीज के कंप्रेशर फटने से हादसा हुआ है। कचरे की आग पहुंची कार तक, दमकल ने बुझाया जूनी लाइन के आरव कंस्ट्रक्शन के पास खड़ी कार में रविवार की सुबह आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि जहां कार खड़ी थी वहीं पर कचरे के ढेर में आग लगी थी। कचरे की आग कार तक पहुंचने से घटना की आशंका जताई जा रही है। Fire..///..fire-in-the-kitchen-of-female-constable-326980
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^