हिंद स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में सजेंगी पटाखा दुकानें
20-Oct-2021 12:46 PM 6874
रायपुर | दिवाली त्योहार आने को करीब एक पखवाड़े से कुछ ही दिन ज्यादा का समय बचा है। ऐसे में एक बार फिर पटाखे की दुकानों के लिए तैयारी शुरू हो गई है। राजधानी के हिंद स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए जोन पांच के राजस्व विभाग की ओर से 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लाटरी पद्धति से पटाखे दुकानों का आबंटन किया जाएगा। निगम के जोन क्रमांक पांच के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि निगम प्रशासन इस वर्ष लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग के खाली मैदान में अस्थायी पटाखा दुकान लगाने का निर्णय लिया गया है। खुले इलाके में दुकानें लगाने की इजाजत दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। जिन पटाखा व्यवसायियों का लाइसेंस नवीनीकरण हो गया है, वे पटाखा व्यवसायी अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 10 बाई 10 वर्ग फुट आकार की प्रति दुकान के लिए निर्धारित 6997 रुपये, 18 प्रतिशत जीएसटी फीस और लाइसेंस फीस 630 रुपये 21 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक जोन क्रमांक पांच के ईदगाह भाठा पानी टंकी परिसर स्थित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में जमा कर सकते हैं। नियम और शर्तों की ले सकते हैं जानकारी जोन कमिश्नर शर्मा ने आगे बताया कि 22 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे अस्थायी फटाका दुकानों का आबंटन लाटरी पद्धति से लेआउट में दर्शाये अनुसार जोन कार्यालय स्थित जोन राजस्व विभाग में किया जायेगा। इच्छुक पटाखा व्यवसायी इस संबंध में नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी नगर निगम जोन पांच के राजस्व विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। Firecracke..///..firecracker-shops-will-be-decorated-in-hind-sporting-maidan-lakhenagar-324071
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^