गाँव में घूमे योगी, मिलने वालों का लगा रहा तांता
04-May-2022 06:13 PM 8687
पंचूर (यमकेश्वर), 04 मई (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मंगलवार को करीब 28 वर्ष बाद रात्रि विश्राम किया। उन्होंने बुधवार सुबह सोकर उठने के बाद गाँव की गलियों में सैर की। साथ ही, सुबह से ही आसपास के ग्रामीणों से उनकी मुलाकात का क्रम जारी है। सुबह लगभग पांच बजे योगी गांव में टहलने निकले। वह यहाँ सन्यास आश्रम ग्रहण करने के लगभग 28 वर्ष बाद रात को रुके हैं। आज रात को भी वह यहाँ रुकेंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड दोनों राज्यों की पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच गाँव के लोग, विशेषकर बच्चों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। गाँव में घूमकर आने के बाद उन्होंने घर के बाहर लगे पण्डाल में लोगों से मिलना शुरू किया। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेन्द्र सिंह बिष्ट के पुत्र का आज मुण्डन संस्कार (चूड़ा कर्म) कार्यक्रम भी हो रहा है। इसके लिये सभी नाते-रिश्तेदार भी पंचूर पहुंचे हुये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^