गांधी परिवार ने जनता को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया: स्मृति
21-Nov-2022 11:19 PM 4894
रायबरेली 21 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि पांच साल में एक बार वोट का आशीर्वाद लेने आने वाले गांधी परिवार ने जनता को धोखे के सिवा और कुछ नहीं दिया। अमेठी की सांसद ने क्षेत्र के सलोन इलाके में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होने कहा “ वे (राहुल गांधी) जनता से वोट का आशीर्वाद लेने भले ही आते थे लेकिन पांच साल में एक बार आने वाले गांधी परिवार ने जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। आज भाजपा सरकार नाले से लेकर नदी के ऊपर पुल और व्यायामशाला से लेकर शौचालय तक आम नागरिक की हर जरुरतो को ध्यान में रखती है। भाजपा राज में जनता को लूटने वालो के खिलाफ कार्यवाही चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^