गडकरी व शिवराज ने की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना
24-Feb-2022 11:22 PM 4968
उज्जैन, 24 फरवरी (AGENCY) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्री गडकरी व श्री चौहान यहां 5277 करोड़ की लागत से बनने वाली 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए आज पहुंचे। इसके पूर्व दोनों नेताओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए एवं अभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन की। महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, गोपाल भार्गव, डॉ मोहन यादव, पूर्व मंत्री व विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री गडकरी का सम्मान महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^