गदर 2 का पहला गाना उड़ जा काले कावा रिलीज
29-Jun-2023 08:52 PM 7836
मुंबई, 29 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का पहला गाना उड़ जा काले कावा रिलीज हो गया है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 22 सालो के बाद गदर की सीक्वल 'गदर 2' रिलीज होने जा रही है। गदर 2 का पहला गाना उड़ जा काले कावा रिलीज हो गया है। 'गदर 2' इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया है। गाने में सन्नी और अमीषा के केमेस्ट्री लोगो को पसंद आ रही है।इस गाने को आवाज उदित नारायण ने दी है, जिन्होंने इसका पिछला वर्जन गाया था। फिल्म गदर 2 में सनी देओल अमीषा पटेल , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^