गढ़वाल ने दूसरा स्थान सुनिश्चित किया
09-Oct-2022 08:16 PM 7607
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (संवाददाता) गढ़वाल एफसी ने रविवार को ग्रोइंग स्टार को 6-0 से हराकर दिल्ली महिला प्रीमियर लीग में दूसरा स्थान पक्का कर लिया। चैंपियन बन चुकी हॉप्स एफसी ने दिन के पहले मैच में जगुआर को 28-0 से रौंद दिया। गढ़वाल ने लगातार बारिश के चलते नेहरू स्टेडियम पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में मोनिशा सिंह और फ्रॉगरेंसी रीवान के दो-दो गोलों से आसान जीत दर्ज की। रिबाई खरसीग और सनफिदा ने एक-एक गोल जमाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^