गहलोत ने दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर मनाई दिवाली
11-Nov-2023 11:50 PM 2633
जयपुर 11 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात छोटी दिवाली पर राजधानी जयपुर में एक लाख 56 हजार दीयों के दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर दीपावली मनाई। श्री गहलोत ने विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाई। इस दौरान जयपुर की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद थे। जिनमें विद्याधरनगर से पार्टी प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल, मालवीय नगर से उम्मीदवार अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेन्द्र भारद्वाज एवं अन्य कांग्रेस उम्मीदवार शामिल थे। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा महेश जोशी भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^