गहलोत ने हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया गहरा दुख
15-Dec-2021 09:22 PM 6499
जयपुर 15 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। श्री गहलोत ने कहा कि उनके निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने शोक संतप्त उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी उनके साथ खड़े हैं और उनके दुख में शामिल हैं। उल्लेखनीय हैं तमिलनाडु के कुन्नूर में गत आठ दिसंबर को वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया था जबकि कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। कैप्टन सिंह का भी आज बेंगलुरु के अस्पताल में निधन हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^