गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस, भाजपा का जीतना भी मुश्किल: मायावती
23-May-2024 10:13 PM 4953
बक्सर, 23 मई (संवाददाता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो सुश्री मायावती ने गुरुवार को कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र तथा कई राज्यों की सत्ता से इसलिए बाहर हुई क्योंकि उसने गलत नीतियां बनाई तथा उसकी कथनी और करनी में काफी अंतर था, ठीक उसी तरह भाजपा की कथनी और करनी में भी अंतर है इसलिए इस बार इस पार्टी के सत्ता में वापस आना उसके लिए काफी मुश्किल होगा। सुश्री मायावती ने आज बक्सर में अपनी जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद शुरु में केंद्र एवं देश के अधिकांश राज्यों में भी ज्यादातर सत्ता कांग्रेस पार्टी के हाथों में केंद्रित रही, किंतु दलित आदिवासियों को केंद्र के साथ ही कई राज्यों की भी सत्ता से बाहर होना पड़ा। ऐसे में उनकी सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए हमें बसपा को बनाने की जरूरत पड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^