01-Feb-2022 11:11 PM
6849
नयी दिल्ली 01 फरवरी (AGENCY) सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में गृह मंत्रालय के लिए 185776.55 करोड़ रूपये का आवंटन किया है जो वर्ष 2021-22 के 166546.55 करोड़ की तुलना में करीब 11 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लाेकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के लिए 185776.55 करोड़ रूपये का आंवटन किया गया है।
बजट में पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के लिए सबसे अधिक 117687.99 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।
बजटीय प्रावधानों में गृह मंत्रालय के लिए 7621 करोड़ रूपये, केबिनेट के लिए 1711.04 करोड़ , अंडमान निकोबार के लिए 5703.65 करोड़, चंडीगढ के लिए 4846.79 करोड़, दादरा नगर हवेली के लिए 2374.10 करोड़, लद्दाख के लिए 5958 करोड़, लक्षद्धीप के लि 1394.75 करोड़, दिल्ली को 1168 करोड़, जम्मू कश्मीर को 35581 करोड और पुड्डुचेरि के लिए 1729.79 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं।
अर्द्ध सैनिक बलों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 29324.92 करोड़ और सीमा सुरक्षा बल को 22718.45 करोड रूपये आवंटित किये गये हैं।...////...