गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिये यूपी कांग्रेस ने कसी कमर
25-Oct-2024 11:47 PM 2254
लखनऊ 25 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही कांग्रेस ने अपने एक वरिष्ठ पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के आरोप में पदमुक्त कर दिया है। जिला कांग्रेस प्रयागराज गंगापार के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के विरोध में नामांकन पत्र दाखिल किया था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^