गौहर खान की वेबसीरीज शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज
26-Aug-2022 06:49 PM 1199
मुंबई, 26 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान की आने वाली वेबसीरीज शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है।ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर शिक्षा मंडल रिलीज होने वाली है। इस वेबसीरीज में गौहर खान की मुख्य भूमिका है। शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है। 23 सेकेंड के इस टीजर में गौहर खान पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रही है।टीजर की शुरुआत होती है गौहर खान की आवाज से जो कहती है 'सर ऐसा क्या है इस केस में की ऑर्डर सीधे होम मिनिस्टर से आए हैं' जिसके बाद एक अवाज आती है 'केस कुछ अलग है'।शिक्षा मंडल में गौहर खान के साथ पवन मल्होत्रा भी नजर आएंगे। इसे सैयद अहमद अफजल ने निर्देशित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^