गौरव ने संगमा को बताया सरमा की कठपुतली
20-Feb-2023 11:43 PM 3398
शिलांग, 20 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने सोमवार को मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सुप्रीमो कोनराड संगमा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की 'कठपुतली' करार दिया है और दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री सरमा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कंट्रोल में कर रखा है। मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) सरकार की कथित वित्तीय अनियमितताओं पर श्री सरमा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने सवाल किया कि नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक सरमा ने भ्रष्टाचार के इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया। मेघालय में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को होने हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^