गेल ने किया फ्यूल एग्रीग्रेटर प्लेटफॉर्म नवगति में निवेश
05-Jan-2024 07:17 PM 8620
नयी दिल्ली 05 जनवरी (संवाददाता) सार्वजनिक क्षेत्र की प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी पंख पहल के तहत भारत में प्रमुख फ्यूल एग्रीग्रेटर स्टार्टअप नवगति में एक करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आने वाले वर्ष में यह साझेदारी नवगति के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस निवेश से डिजिटाइजेशन किया जाएगा। पंप ऑपरेटरों, कंपनियों और उपभोक्ताओं के ईंधन लेने के पूरे सफर को सुखद बनाया जाएगा। कुल मिलाकर इससे इंडस्ट्री को शानदार अनुभव होगा। इसके अलावा इस पहल से नवगति को इंडस्ट्री से मूल्यवान सुझाव, जानकारी और मार्गदर्शन भी मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^