घाटकोपर होर्डिंग हादसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
17-May-2024 11:09 AM 4664
मुंबई 17 मई (संवाददाता) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले के मुख्य आरोपी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिड़े को गुरुवार को राजस्थान में उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके के एक होटल से पकड़ा गया , जहां घटना के बाद से छिपा हुआ था। उसे ट्रांसफर रिमांड पर मुंबई लाया गया है और आज किला अदालत में पेश किया जायेगा। गत 13 मई की शाम घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी थी और काफी संख्या में लोग घायल हो गये थे। भिड़े उस कंपनी का मालिक है जिसने विशाल होर्डिंग लगाया था, जो सोमवार को अचानक आयी धूल भरी आंधी में ढह गया और उन लोगों के परिवार तबाह हो गए जो मलबे के नीचे से जीवित नहीं निकल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^