घर में अजेय अभियान जारी रखने उतरेगा राउंडग्लास पंजाब
20-Dec-2022 06:41 PM 4394
पंचकुला, 20 दिसंबर (संवाददाता) राउंडग्लास पंजाब एफसी (आरजीपी) हीरो आई-लीग 2022-23 के राउंड-9 में बुधवार को अपने घरेलू मैदान ताऊ देवी लाल स्टेडियम पर वापसी करते हुए गत चैंपियन गोकुलम केरल एफसी को मात देना चाहेगी। इससे पहले आरजीपी ने घरेलू मैदान पर श्रीनिधि डेक्कन एफसी, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और आइजोल एफसी को मात दी है, जबकि राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ उसने ड्रॉ खेला है। आरजीपी अब तीन मैचों के बाद ताऊ देवी लाल स्टेडियम पर वापसी कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^