घोषणा पत्र नहीं, भाजपा का 'जुमला पत्र’ है : कांग्रेस
14-Apr-2024 10:13 PM 3575
पटना 14 अप्रैल (संवाददाता) बिहार कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र को 'जुमला पत्र’ करार दिया। कांग्रेस के विधान पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने रविवार को कहा कि भाजपा के घोषणापत्र को 'जुमला पत्र' के रूप में बेहतर तरीके से वर्णित किया जा सकता है क्योंकि इसमें न तो स्पष्ट रोडमैप है और न ही ठोस वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे सृजित किए जाएं, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^