28-May-2024 08:13 PM
5186
मुंबई, 28 मई (संवाददाता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी गाना 'एगो माजा पिला दी ना ताजा' रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत 'एगो माजा पिला दी ना ताजा' गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।भोजपुरी गाना 'एगो माजा पिला दी ना में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी गर्मी से बेहाल होकर कोल्ड ड्रिंक पीने की बात अपने करती है। वह अपनी बात मनवाते हुए कहती है कि...'नाही हमरा से होई काम काज हो, बाटे भोरही से बिगड़ल मिजाज हो, आज सब दिन से बेसी लागाता गरम, एगो माजा एगो माजा, एगो माजा पिला द ना ताजा बलम, कूल कूल मिजाज रही हरदम, एगो माजा पिला द ना ताजा बलम, कूल कूल मिजाज रही हरदम... बुझाईल...'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'एगो माजा पिला दी ना ताजा' का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...