गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'हीरो हैंडसम बाड़ा' रिलीज
25-May-2025 05:25 PM 4451
मुंबई, 25 मई (संवाददाता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'हीरो हैंडसम बाड़ा' रिलीज हो गया है।गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'हीरो हैंडसम बाड़ा' रिलीज हो गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह लोकगीत मनोरंजन से भरपूर है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिलती है। इस लोकगीत का बहुत अच्छा निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!'गोल्डी यादव ने कहा कि 'मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही प्यारा है। इस गाने को गाते समय मुझे बहुत अच्छा लगा था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह गाना पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'हीरो हैंडसम बाड़ा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विकाश यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^