गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'हीरो जीजा' रिलीज
27-May-2025 01:02 PM 2493
मुंबई, 27 मई (वार्ता ) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'हीरो जीजा' रिलीज हो गया है।गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'हीरो जीजा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जीजा-साली की नोकझोंक पर आधारित यह गाना सुनने और देखने में बहुत ही मजेदार लग रहा है।गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह गाना जीजा-साली की मीठी नोकझोंक पर बहुत ही मजेदार बनाया गया है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो की शूटिंग में मैंने खूब इंज्वॉय किया था। गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहने मन करता है। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'हीरो जीजा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने को धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा हैं।वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^