गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का लोकगीत 'जानू कमाले लागेला' रिलीज
12-Apr-2025 08:30 PM 3226
मुंबई, 12 अप्रैल (संवाददाता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री स्नेहा बकली का लोकगीत 'जानू कमाले लागेला' रिलीज हो गया है।लोकगीत 'जानू कमाले लागेला' रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर स्नेहा बकली ने कहा कि 'यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है, जिसमें भरपूर मस्ती दिख रही है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।गोल्डी यादव ने कहा कि 'मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय रंगदारी वाली फीलिंग आ रही थी। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह गाना पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'जानू कमाले लागेला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में स्नेहा बकली नजर आ रही हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^