गोरखपुर विवि को मिली नैक की 'ए डबल प्लस' रैंक, योगी ने दी बधाई
17-Jan-2023 11:45 PM 2478
गोरखपुर, 17 जनवरी (संवाददाता) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ग्रेड ए डबल प्लस (ए++) की रैंकिंग प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय परिवार और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कॉउंसिल (नैक) के मूल्यांकन में 'ए डबल प्लस' रैंक मिली है। मंगलवार को नैक की तरफ से भेजे गए मेल में विश्वविद्यालय को यह जानकारी दी गई। राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय को अधिकतम ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक टीम की फील्ड विजिट के दौरान इवैल्यूएशन किया गया था। इस दौरान नैक की तरफ से छह सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय में गहनता से तमाम पहलुओं को परखा था। आज नैक की तरफ से फाइनल ग्रेडिंग जारी कर दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^