गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री माइकल लोबो ने दिया इस्तीफा
10-Jan-2022 09:46 PM 8985
पणजी, 10 जनवरी (AGENCY) गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री माइकल लोबो ने राज्य विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले सोमवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री लोबो ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा सचिव नम्रता उल्मान को सौंपा। वह कलंगुट निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। श्री लोबो के पास ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ-साथ कचरा प्रबंधन, बंदरगाह तथा विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी मंत्रालय का भी कार्यभार था। वह प्रमोद सावंत नीत सरकार में मंत्री बनने से पहले गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। इसके साथ ही वह उत्तरी गोवा योजना विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। श्री लोबो के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में अब 32 सदस्य ही रह गये हैं। सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^