गोवा में पांच से 13 फरवरी तक होगा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
22-Jan-2025 09:34 PM 6948
चंडीगढ़, 22 जनवरी (संवाददाता) अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पांच से 13 फरवरी तक गोवा में तथा हॉकी (पुरुष तथा महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 28 फरवरी तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में होगा। यह जानकारी बुधवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की शतरंज टीम के लिये ट्रायल 25 जनवरी को तथा पुरुष हॉकी खेल का ट्रायल भी 25 जनवरी को होगा, जबकि महिला हॉकी खेल का ट्रायल 26 जनवरी को ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3, पंचकूला में लिया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^