गोवा: राज्यपाल से मिले सावंत, सरकार बनाने का किया दावा पेश
21-Mar-2022 09:39 PM 7003
पणजी 21 मार्च (AGENCY) गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात कर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान श्री सावंत ने श्री पिल्लई को 25 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 20 विधायक मौजूद रहे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं गोवा प्रभारी सी.टी. रवि और अनिवासी भारतीय (एनआरआई) आयुक्त नरेंद्र सवाईकर मौजूद थे। इससे पहले श्री सावंत को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^