गोवा सरकार और मेकमाईट्रिप की साझेदारी
22-Feb-2024 07:43 PM 4204
नयी दिल्‍ली 22 फरवरी (संवाददाता) गोवा के पर्यटन विभाग और मेकमाईट्रिप ने आज एक समझौता किया जिसका उद्देश्य गोवा में पर्यटन को इसके लोकप्रिय सूरज, रेत और समुद्र तटों से आगे बढ़ाते हुए एक जीवंत, साल भर चलने वाले गंतव्य के रूप में आगे बढ़ाना है। रीजनरेटिव पर्यटन कार्यक्रम शुरू करने वाला गोवा भारत का पहला राज्य है। यह ज्ञापन समझौता आगे बढ़ने के लिए अगला कदम है, जो गोवा के अज्ञात अंदरूनी स्थल, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मनोरम पाक परंपरा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अभिनव पहलों की एक श्रृंखला की रूपरेखा तैयार करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^