गोवा विस चुनाव के लिए रविवार को घोषणापत्र जारी करेगी भाजपा
04-Feb-2022 10:24 PM 4249
पणजी, 04 फरवरी (AGENCY) केंद्रीय सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी छह जनवरी को गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि जन-केंद्रित घोषणापत्र में अलग-अलग माध्यमों से लोगों द्वारा दिये गए सुझावों को शामिल किया गया है। घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए जनता की राय जानने के इरादे से गोवा प्रदेश भाजपा ने लोगों का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने के लिए सभी स्थानों पर संकल्प पेटी भेजी थी। घोषणापत्र का जोर भाजपा के गोल्डन गोवा को आगे ले जाने पर होगा। बयान में कहा गया कि घोषणापत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं बल्कि गोवा के लोगों के साथ भाजपा की प्रतिबद्धता होगी। भाजपा ने कहा, “ भाजपा के सरकार बनने के बाद घोषणापत्र में किए गए हर सुझाव और वादे को जल्द ही अमल में लाया जाएगा। भाजपा ने पिछले चुनाव के दौरान किए गए लगभग सभी चुनावी वादों को पूरा किया है। हमें विश्वास है कि गोवावासी एक बार फिर 14 फरवरी को देश की सबसे बड़ी पार्टी पर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^