गोविंदा को मिली अस्पताल से छुट्टी , प्रशंसकों को कहा शु्क्रिया
04-Oct-2024 03:27 PM 1915
मुंबई, 04 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलवुड स्टार गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। गोविंदा 01 अक्टूबर की सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, वह जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गयी जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।वहीं, अब तीन दिनों के बाद गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।अस्पताल से बाहर आते हुए गोविंदा ने मीडिया से बात की और दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गोंविदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके साथ मौजूद थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^