गोयल ने सीईसीए वार्ता में तेजी लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री से चर्चा की
23-Dec-2021 07:02 PM 2876
नयी दिल्ली 23 दिसंबर (AGENCY) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) वार्ता में तेजी लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन तेहान के साथ बातचीत की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गत 21 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, दोनों मंत्रियों ने दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकारों के बीच कई दौर की वार्ता में हुई प्रगति की सराहना करते हुए अंतरिम समझौते के शीघ्र निष्कर्ष के लिए आगे बढ़ने के मार्ग के बारे में चर्चा की। इस बारे में दोनों मंत्रियों ने इस बात की भी प्रशंसा की कि द्विपक्षीय व्यापार वार्ता बहुत प्रगतिशील रही है। दोनों मंत्रियों ने इस जुड़ाव को मजबूत बनाने का निर्णय लिया और व्यापक समझौते का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वार्ता में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। दोनों मंत्रियों ने इस बारे में सहमति व्यक्त की कि वे संतुलित व्यापार समझौते की उम्मीद करते हैं जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं और उनके लोगों को लाभान्वित करें। यह समझौता नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^