ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भाजपा सरकार का दिखावा मात्र: अखिलेश
19-Feb-2024 06:45 PM 2977
लखनऊ 19 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को राजनीति से प्रेरित करार देते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक देख कर सरकार जनता को दिखाने के लिये निवेश का दिखावा कर रही है। श्री यादव ने सोमवार को पत्रकारों से कहा “ ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरमनी दिखावा है। भाजपा यह सब चुनाव देखकर कर रही है। सरकार ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग का कार्यक्रम छह महीनें पहले क्यों नहीं किया। अगर निवेश के लिए कोई उद्योगपति आना चाहता है तो पहले भी आ सकता था। लेकिन अब चुनाव आ गया है। जनता में दिखावा करना है। इसलिए ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^