24-Mar-2022 11:39 PM
1501
नई दिल्ली, 24 मार्च (AGENCY) कांग्रेस ने पार्टी की गुजरात प्रदेश इकाई के लिए 20 उपाध्यक्ष तथा 75 महासचिव सहित 100 से ज्यादा नए पदाधिकारी नियुक्त किये हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यहां गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता सत्यजीत सिंह गायकवाड, अलकाबेन क्षत्रीय, कुलदीप शर्मा, भीखाभाई राबरी, दिनेश परमार, किशन पटेल तथा विमल शाह सहित 20 नए उपाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के लिए 75 नए महासचिवों की नियुक्ति की है जिनमें राजेंद्र शाह, अजय गामित, दीप सिंह ठाकुर, चिराग शेख, मान सिंह डोडिया, राजेंद्र बी पाटील, भार्गव ठाकुर सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
इसके साथ ही पार्टी ने 19 जिलों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी की इस कवायत को गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।...////...