गुजरात की तरह कर्नाटक और फिर राजस्थान में ऐतिहासिक जीत के साथ बनेंगी भाजपा सरकार- पूनियां
29-Jan-2023 10:13 PM 8878
जयपुर/बेंगलुरू, 29 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात की तरह कर्नाटक और फिर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनायेगी। डा पूनियां कर्नाटक भाजपा के मिशन-2023 को लेकर बेंगलुरू में भाजपा के कर्नाटक -राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, कर्नाटक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीवी राजेश एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ प्रवासी राजस्थानियों से संवाद कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^