गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर जलाए गए 552 दीये
13-Nov-2021 09:31 PM 8645
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (AGENCY) सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को दिल्ली का कॉन्स्टीट्यूशन क्लब रोशनी से जगमगा उठा। प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां ‘सरबत द भला’ संस्था की ओर से आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिख संगतों के साथ मिल कर प्रकाश पर्व के पावन मौके पर 552 दीये जलाए और समाज को भाईचारे का संदेश दिया। वहीं उन्होंने सिख समुदाय और अन्य सभी लोगों से गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आग्रह किया। इस दौरान ‘सरबत द भला’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जिसमें गुरु नानक देव की जीवनी और उनके 52 उपदेशों को शामिल किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^