हाकी विश्वकप की ट्राफी पहुंची लखनऊ , योगी ने किया अभिनंदन
13-Dec-2022 09:56 PM 6849
लखनऊ 13 दिसम्बर (संवाददाता) ओडिशा में अगले साल 13 जनवरी से खेली जाने वाली 15वीं पुरूष हाकी विश्वकप की विजेता ट्राफी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल जगत की दिग्गज हस्तियों समेत हजारों खेल प्रेमियों ने भारत की जीत की कामना करते हुये ट्राफी का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। भारत की मेजबानी में आगामी हाकी विश्वकप 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा में खेला जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश आगमन पर ट्रॉफी का अभिनन्दन किया। इस मौके पर उन्होने टोक्यो ओलंपिक 2020 की पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^