हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का किया अनावरण
09-Apr-2024 07:05 PM 3948
नयी दिल्ली,09 अप्रैल (संवाददाता) देश में उभरती हुई महिला हॉकी खिलाड़ियों के विकास को ध्यान रखते हुए हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अनावरण किया। लीग पहला चरण 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची में आयोजित किया जायेगा। इस चरण के दौरान सभी मैच मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के उद्घाटन सत्र में अपनी जगह बनाने वाली हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। यह लीग युवा प्रतिभाओं के लिए भी अपने दरवाजे खोलेगी। इसमें 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग न केवल महिला हॉकी के स्तर को ऊपर उठाने में बल्कि देश भर में एथलीटों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगी। इस पहल के जरिए हॉकी इंडिया खेलों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं के लिए हॉकी में उत्कृष्टता हासिल करने के रास्ते बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। लीग को लेकर उत्साहित हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है,विशेषकर हमारी महिला एथलीटों के लिए। यह लीग महिलाओं के खेल और इच्छाशक्ति के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारतीय हॉकी, विशेषकर हमारी महिला खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह लीग महिलाओं के खेल के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है और यह देश में महिला हॉकी के विकास को बढ़ावा देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^