हॉकी विश्व कप : नीदरलैंड को कांस्य पदक
29-Jan-2023 06:46 PM 3647
भुवनेश्वर, 29 जनवरी (संवाददाता) नीदरलैंड ने कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन के दो गोलों की बदौलत रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से मात दी। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 12वें मिनट में जेरेमी हेवर्ड के गोल से बढ़त बना ली थी। जिप जैनसेन ने इसके बाद 32वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया, जबकि ब्रिंकमैन ने 34वें और 39वें मिनट में गोल दागकर नीदरलैंड की जीत सुनिश्चित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^