हॉलैंड बना जूनियर विश्व कप महिला चैंपियन
12-Apr-2022 11:05 PM 5963
पोचेफ्सट्रूम, 12 अप्रैल (AGENCY) हॉलैंड ने कड़े मुकाबले में जर्मनी को मंगलवार को 3-1 से हराकर हॉकी जूनियर महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। जर्मनी टूर्नामेंट की एकमात्र टीम रही जिसने हॉलैंड के खिलाफ गोल किया। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को शूट आउट में 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। इंग्लैंड और भारत निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहे थे। फाइनल से पहले हॉलैंड ने टूर्नामेंट में 46 गोल किये थे लेकिन एक भी गोल नहीं खाया था। जर्मनी ने फ़ाइनल में हॉलैंड के डिफेंस में सेंध लगाई लेकिन हॉलैंड को खिताब जीतने से नहीं रोक सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^