हैरिस को मतदान करना, रूस के साथ युद्ध के लिये मतदान करना हैः ट्रम्प
14-Sep-2024 02:20 PM 1439
वाशिंगटन, 14 सितंबर (संवाददाता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए मतदान करना, रूस के साथ युद्ध करने के लिए मतदान करना है। श्री ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, "कॉमरेड कमला हैरिस के लिए मतदान करना रूस के साथ युद्ध के लिए मतदान करना है।" उन्होंने बार-बार कहा है कि अगर वे 2020 में फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाते तो यूक्रेन में संघर्ष नहीं होता। पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर वे 2024 में सत्ता में आते हैं तो वे यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए काम करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^