हजारीबाग : कई करोड़ रुपए के ब्राउन सुगर के साथ छह गिरफ्तार
16-Jul-2024 12:06 AM 4019
हजारीबाग, 15 जुलाई (संवाददाता) झारखंड की हजारीबाग जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तरप्रदेश की संयुक्त टीम ने जिले के नगवां स्थित लक्ष्मी लाइन होटल के समीप से करोड़ों रुपए के ब्राउन सुगर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि टास्क फोर्स के जरिये सूचना मिली कि हजारीबाग शहर के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-33 पर ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह के कुछ लोग तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया जिसमें उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम भी शामिल रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^