हमारा प्यार और दुआएं पंत के साथ हैं : पांड्या
02-Jan-2023 09:18 PM 1286
मुंबई, 02 जनवरी (संवाददाता) भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए सोमवार को कहा कि टीम की दुआएं उनके साथ हैं। पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर कहा, "जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उस पर किसी का बस नहीं था और एक टीम के रूप में हम उसे (पंत को) शुभकामनाएं देते हैं। हमारा प्यार और दुआएं हमेशा उसके साथ हैं और हम उसके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^