14-Feb-2022 11:04 PM
8609
लखनऊ 14 फरवरी (AGENCY) कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को हमीरपुर के मौदहा और जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे।
मौदहा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। जालौन के कालपी में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उमाकांति सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने दावा किया कि दूसरे चरण के मतदान में पार्टी ने अन्य पार्टियों से बढ़त हासिल की है। 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के अपने वादे के अनुरूप कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट दिया है। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए ‘‘शक्ति विधान’’, युवाओं के ‘‘भर्ती विधान’’, सहित सभी वर्गों के विकास के लिए उन्नति विधान जन घोषण पत्र जारी किया, इनमें किए गए जन हितकारी वादों से लोगों का भरोसा कांग्रेस बढ़ा है। दो चरणों के मतदान में कांग्रेस को इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। निश्चित ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।...////...