हफ्ते में दूसरी बार जोशीमठ पहुंचे धामी,हरसंभव सहयोग का आश्वासन
11-Jan-2023 11:49 PM 4775
जोशीमठ 11 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक हफ्ते में दूसरी बार बुधवार को आपदा प्रभावित जोशीमठ पहुंचे और आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। श्री धामी ने जोशीमठ पहुंचते ही मुख्यमंत्री सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम से आपदा राहत एवं आपदा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री आई टी बी पी हेलीपैड से सीधे आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के लिये पहुंचे। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आवश्वासन दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^