हर काम को इवेंट बनाना, प्रचार पाना और झूठ बोलना केजरीवाल के डीएनए में: यादव
01-Jan-2025 07:40 PM 3750
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंचालक मोहन भागवत को पत्र लिखने को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा है कि हर काम को इवेंट बनाना, प्रचार पाना और झूठ बोलना श्री केजरीवाल के डीएनए में है। श्री यादव ने बुधवार को कहा कि श्री केजरीवाल ने श्री भागवत को पत्र लिखकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट खरीदने के लिए लोगों को पैसे बांट रही है, ऐसा करना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, लेकिन श्री केजरीवाल खुद भाजपा की तरह ही काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^